विदेश की खबरें | चिली में घनी आबादी वाले इलाके में आग फैलने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 123 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चिली के मध्य क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने विना डेल मार शहर में व्यापक तबाही मचाई है। वालपरिसो क्षेत्र, क्विल्पे और विला एलेमा भी आग से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चिली के मध्य क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने विना डेल मार शहर में व्यापक तबाही मचाई है। वालपरिसो क्षेत्र, क्विल्पे और विला एलेमा भी आग से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार सुबह से कम होनी शुरू हुई।

देश के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने रविवार को कहा कि कम से कम 3,000 से अधिक मकान जलकर खाक हो गए हैं।

चिली की फोरेंसिक मेडिकल सेवा की निदेशक मैरिसोल प्राडो ने बताया कि मृतक संख्या 112 से बढ़कर 123 हो गई है।

विना डेल मार की मेयर मैकारेना रिपामोंटी ने बताया कि लगभग 3,00,000 आबादी वाले शहर में कम से कम 370 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।

विना डेल मार शहर के आसपास आग ने सबसे भीषण तबाही मचाई है और वहां 1931 में स्थापित एक प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान रविवार को आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया। आग के कारण कम से कम 1,600 लोग बेघर हो गए हैं।

करीब तीन लाख की आबादी वाला विना डेल मार शहर एक लोकप्रिय समुद्र तट रिसॉर्ट है और यहां दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मियों का मौसम आने पर एक प्रसिद्ध संगीत समारोह भी आयोजित होता है।

राष्ट्रपति बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की।

चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने शनिवार को बताया था कि देश के मध्य और दक्षिण के 92 जंगल आग की चपेट में हैं, जहां इस सप्ताह तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है।

वालपराइसो क्षेत्र में सबसे भीषण आग लगने के कारण प्राधिकारियों ने लोगों से अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट