विदेश की खबरें | चीन में गोदाम में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में एक गोदाम में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग, 25 जुलाई चीन के पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में एक गोदाम में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह आग शनिवार दोपहर जिलिन प्रांत की राजधानी चांगचुन में जिंगुए हाईटेक औद्योगिक विकास क्षेत्र में साजो-सामान के गोदाम में लगी।

चांगचुन निकाय सरकार ने कहा कि स्थानीय अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी शनिवार को दोपहर करीब पौने चार बजे मिली, जिसने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया, जो रविवार को समाप्त हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या 25 है।

सरकार ने बताया कि घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और किसी को भी जानलेवा जख्म नहीं हुए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने खबर दी कि अधिकारियों ने मृतकों की पहचान की पुष्टि कर दी है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड