विदेश की खबरें | माउई के जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 100 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर जोश ग्रीन ने बताया कि मृतकों की संख्या 99 से बढ़कर 101 हो गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गवर्नर जोश ग्रीन ने बताया कि मृतकों की संख्या 99 से बढ़कर 101 हो गयी है।

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने मृतकों की शिनाख्त करने के लिए साजोसामान के साथ पैथोलॉजिस्ट और तकनीशियन को तैनात किया है।

ऐतिहासिक लहैना शहर में आग लगने के एक सप्ताह बाद कई पीड़ितों ने विस्थापित स्थानीय लोगों के लिए खाली कराए गए होटल के कमरों में रहने के लिए जाना शुरू कर दिया है।

माउई काउंटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बचाव दल के सदस्यों ने खोजी कुत्तों की मदद से करीब 32 प्रतिशत क्षेत्र की तलाशी ले ली है।

माउई के पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर के अनुसार, केवल तीन शवों की शिनाख्त की गयी है। उन्होंने लापता लोगों के परिवार के सदस्यों से डीएनए नमूने उपलब्ध कराने की अपील की है।

गवर्नर ने आगाह किया है कि सैकड़ों और शव बरामद हो सकते हैं।

यह अमेरिका में एक सदी से भी ज्यादा वक्त बाद सबसे भीषण दावानल है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन ‘‘जल्द से जल्द’’ हवाई का दौरा करेंगे लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके दौरे से बचाव अभियान में कोई बाधा आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त