देश की खबरें | केरल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 61 हुई, बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को तीन और शव बरामद होने से राज्य में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई, वहीं बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, कश्मीर घाटी में रातभर बारिश हुई जिससे शुष्क मौसम से लोगों को निजात मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त केरल में मंगलवार को तीन और शव बरामद होने से राज्य में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई, वहीं बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, कश्मीर घाटी में रातभर बारिश हुई जिससे शुष्क मौसम से लोगों को निजात मिली।

उधर, ओडिशा में बारिश में कमी आने से बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिले। सबसे अधिक प्रभावित मलकानगिरी जिले में 321 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 933 गांव प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | झारखंड के स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े | Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 81.59 लाख लोग प्रभावित.

गंगा, घाघरा, पंचगंगा और गोदावरी नदी सहित प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

भूस्खलन से प्रभावित केरल में तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें से एक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

बिहार में, गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 16 जिलों में 81.59 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है और राज्य के 16 जिले प्रभावित हैं।

कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि राज्य के 16 जिलों के कुल 838 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

कर्नाटक के रायचूर जिले में कृष्णा नदी पार करने का प्रयास करते समय नाव डूब जाने से छह वर्षीय लड़की सहित चार लोग मंगलवार को लापता हो गए।

कर्नाटक आपदा प्रबंधन आयुक्त ने कहा, "नौ लोगों को बचा लिया गया है, चार अब भी लापता हैं। लापता लोगों की खोज जारी है।"

आंध्र प्रदेश के पश्चिम और पूर्वी गोदावरी जिलों के कई गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि कई गांवों का संपर्क कट गया है। हालांकि गोदावरी नदी में पानी मंगलवार को घटने लगा।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दोनों जिलों का दोपहर के समय हवाई सर्वेक्षण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज