देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 339 , कुल मामले 10,363 : स्वास्थ्य मंत्रालय

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 339 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,363 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं।

वायरस से सोमवार शाम से 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 11 लोग महाराष्ट्र और चार दिल्ली के हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 339 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 43, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 11-11 लोगों की और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में सात-सात, कर्नाटक में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुयी है।

इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पीटीआई की तालिका के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से तक मरने वालों की संख्या सोमवार शाम को कम से कम 346 थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।

मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,334 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 873, मध्य प्रदेश में 604, तेलंगाना में 562 और उत्तर प्रदेश में 558 मामले है। गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 539, आंध्र प्रदेश में 432 और केरल में 379 है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 270, कर्नाटक में 247, पश्चिम बंगाल में 190, हरियाणा में 185, पंजाब में 167, बिहार में 65, ओडिशा में 54, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, झारखंड में 24, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\