देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 353 , कुल मामले 10,815 : स्वास्थ्य मंत्रालय

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम से अब तक मरने वालों की संख्या में 29 का इजाफा हुआ है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1463 की बढ़ोतरी के साथ 10815 पर पहुंच गयी है।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 353 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,363 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम से अब तक मरने वालों की संख्या में 29 का इजाफा हुआ है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1463 की बढ़ोतरी के साथ 10815 पर पहुंच गयी है।

अब तक 1189 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और 9272 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय के अनुसार सोमवार शाम से पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें से 11 महाराष्ट्र, सात मध्य प्रदेश और चार दिल्ली के हैं। जबकि कर्नाटक के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और पंजाब एवं तेलंगाना के एक एक मरीज की मौत पिछले 24 घंटों में हुयी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 353 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 50, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पंजाब में 12 और तमिलनाडु में 11 तथा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सात, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, केरल, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो तथा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पीटीआई की तालिका के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या मंगलवार शाम को कम से कम 365 और संक्रमितों की संख्या 10,986 थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।

मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,337 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 879, मध्य प्रदेश में 730, तेलंगाना में 624 और उत्तर प्रदेश में 657 मामले है। गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 617, आंध्र प्रदेश में 473 और केरल में 379 है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 270, कर्नाटक में 258, पश्चिम बंगाल में 190, हरियाणा में 199, पंजाब में 176, बिहार में 66, ओडिशा में 55, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, झारखंड में 24, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\