विदेश की खबरें | अमेरिका के एरिजोना में बच्ची की हत्या के जुर्म में दोषी को मृत्युदंड

अधिकारियों ने लगभग आठ साल के अंतराल के बाद मई में मृत्युदंड देना शुरू किया था और अगर दोषी फ्रैंक एटवुड को मृत्युदंड दिया जाता है तो वह राज्य में मृत्युदंड की सजा पाने वाला दूसरा कैदी बन जाएगा।

दोषी 66 वर्षीय एटवुड ने विक्की होसकिंसन की हत्या की थी। इस जुर्म में एटवुड को फ्लोरेंस जेल में जहर भरा इंजेक्शन देकर मृत्युदंड निर्धारित किया गया है। विक्की का शव रेगिस्तानी इलाके में पाया गया था।

बच्ची अपने घर के पास पोस्टबॉक्स में जन्मदिन का कार्ड डालने के बाद लापता हो गई थी। अगर एटवुड के मृत्युदंड पर रोक नहीं लगा तो वह एक महीने से भी कम समय में मृत्युदंड पाने वाला एरिजोना का दूसरा कैदी होगा।

पिछले महीने क्लेरेंस डिक्सन को मृत्युदंड के साथ एरिजोना में मृत्युदंड पर लगी रोक हट गई थी।

हाल के हफ्तों में न्यायाधीशों ने एटवुड के वकीलों द्वारा फांसी में देरी के प्रयासों को नाकाम कर दिया। उसके वकीलों का कहला है कि वह निर्दोष है।

अधिकारियों के अनुसार एटवुड ने विक्की का अपहरण कर लिया था और बच्ची के अवशेष उसके लापता होने के लगभग सात महीने बाद टक्सन के उत्तर-पश्चिम के रेगिस्तान में मिले थे। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, विशेषज्ञ अवशेषों से मौत का कारण निर्धारित नहीं कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)