देश की खबरें | बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करने के दोषी को सजा-ए-मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने पिछले साल मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में नौ साल की लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई।

गाजियाबाद (उप्र), 15 मार्च गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने पिछले साल मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में नौ साल की लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति ने कहा कि दोषी को फांसी दी जानी चाहिए।

विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने कहा कि इस मामले में कपिल कश्यप को सोमवार को अदालत ने दोषी ठहराया था।

उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2022 को कश्यप ने नौ और छह साल की दो लड़कियों को आइसक्रीम देने का झांसा दिया था। वह उन्हें अपनी साइकिल पर बैठाकर गन्ने के खेत में ले गया और दोनों लड़कियों से बलात्कार करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि कश्यप ने इस दौरान छह साल की लड़की को थप्पड़ मार दिया जिससे वह बेहोश हो गई थी। बाद में उसने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कश्यप को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड