देश की खबरें | शक्तिवर्धक दवा की अत्यधिक मात्रा लेने से हुई जाने-माने पहलवान कुंवरपाल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब चार दशक पूर्व एशियाई चैंपियनशिप के कुश्ती मुकाबलों में रजत पदक प्राप्त करने वाले हाथरस के पहलवान कुंवरपाल सिंह की मौत शक्तिवर्धक दवा की अत्यधिक मात्रा लेने के कारण हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा (उप्र), 11 नवंबर करीब चार दशक पूर्व एशियाई चैंपियनशिप के कुश्ती मुकाबलों में रजत पदक प्राप्त करने वाले हाथरस के पहलवान कुंवरपाल सिंह की मौत शक्तिवर्धक दवा की अत्यधिक मात्रा लेने के कारण हुई।

यह जानकारी मंगलवार को एसपी (शहर) उदय शंकर सिंह ने विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद दी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 8 महीने बाद फिर से शुरू हुईं लोकल ट्रेन सेवाएं, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का करना होगा पालन; मास्क पहनना अनिवार्य.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुंवरपाल 30 अक्टूबर को अपने बेटे के साथ उसकी ससुराल राया के नुनेरा गांव गए थे। उनका पुत्र उसी दिन हाथरस लौट गया था, लेकिन कुंवर पाल सिंह वृंदावन की घोड़ा वाली बगीची में रात में रुकने के लिए चले गए थे। उसके बाद उन्हें अगली सुबह बरसाना क्षेत्र के रहेड़ा गांव में रहने वाले अपने गुरु भाई महावीर से मिलने जाना था, परंतु वह वहां नहीं पहुंचे और उससे पूर्व ही उनका शव थाना गोविंद नगर क्षेत्र के बाईपास लिंक रोड पर शराब के ठेके के सामने पड़ा मिला था।’’

सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस को इस मामले की जांच में पता चला कि कुंवरपाल के वृन्दावन की घोड़ा वाली बगीची में रहने वाली एक महिला के साथ 20 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दरअसल, वह उस दिन उसी महिला से मिलने वृन्दावन आए थे। उस महिला से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उस रात कुंवरपाल ने कोई शक्तिवर्धक दवा खाई थी, जिसकी मात्रा अधिक हो गई।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: चुनाव नतीजों पर बोले चिराग पासवान- यह पीएम मोदी की जीत.

उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार, रात में जब कुंवरपाल की हालत बिगड़ी, तब महिला बगीची में ही रहने वाले एक बाबा के साथ उन्हें लेकर वृन्दावन के सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि महिला ने वृन्दावन लौटने से पूर्व कुंवरपाल का शव मसानी क्षेत्र में शराब के ठेके के सामने फेंक दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\