देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सिलेंडर विस्फोट में प्रवासी मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमीरपुर के जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), चार जुलाई हमीरपुर के जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कमरे के अंदर मौजूद छह अन्य मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि मजदूरों का समूह बृहस्पतिवार शाम को हमीरपुर पहुंचा और उखली गांव में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस के एक कमरे में ठहरा था।

पुलिस ने बताया कि जब रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ तब मजदूर अपने लिए खाना बना रहे थे। हादसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमरे में मौजूद छह अन्य लोग बाहर भागने में सफल रहे। पुलिस ने फिलहाल मृतक मजदूर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्फोट से पूरा इलाका हिला गया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमाका किस कारण हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सदर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड