देश की खबरें | दक्षिण-पूर्व दिल्ली में निर्माण स्थल पर करंट लगने से मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जून दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश में नगला खेमकरण का निवासी था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिण पूर्व) हेमंत तिवारी ने कहा, ‘‘वह जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट -2 में एक निर्माण स्थल पर कार्यरत था। वह एक निर्माण भवन में एक बिजली मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था।’’

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास कालिंदी कुंज थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन पर सूचना मिली।

फोन करने वाले ने जैतपुर में जी ब्लॉक में स्थित एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर को करंट लगने की सूचना दी।

डीसीपी ने कहा, ‘‘कई टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और शिवम को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

फोन करने वाले के बयान के आधार पर कालिंदी कुंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि शिवम बिना पर्याप्त सुरक्षा उपाय के वायरिंग का काम कर रहा था तभी उसे करंट का झटका लग गया।

उन्होंने बताया, ‘‘निर्माणाधीन स्थल के मालिक और ठेकेदार की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी वे फरार हैं। उनका पता लगाने और गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड