देश की खबरें | उत्तराखंड में भीड से पिटे शराबी व्यक्ति की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में धार्मिक पूजा के दौरान एक पंडाल में शराब पीकर घुस गए एक व्यक्ति को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीट दिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रूद्रपुर, आठ अप्रैल उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में धार्मिक पूजा के दौरान एक पंडाल में शराब पीकर घुस गए एक व्यक्ति को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीट दिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति पंडाल के बाहर सड़क के किनारे घायल और अचेतन अवस्था में करीब तीन घंटे तक दर्द से कराहता रहा लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया ।

उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लोगों ने उसे देखा और फिर एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी एस कुंवर ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर रूद्रपुर के बंगाली बाहुल्य ट्रांजिल कैंप क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के निकट बने एक पंडाल के अंदर हुई ।

उन्होंने बताया कि जॉनी सागर (29) नशे की हालत में कथित तौर पर पंडाल में प्रवेश कर गया और वहां मौजूद लोगों से उसका वाद विवाद हो गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों ने उसे पीट कर पंडाल के बाहर फेंक दिया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड