देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात गश्त पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल-टैक्सी टक्कर में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात गश्त पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल-टैक्सी टक्कर में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 37 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है और वह पांडव नगर थाने में तैनात थे। घटना के समय वह राष्ट्रीय राजमार्ग-24 और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गश्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विष्णु यादव के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी यशपाल का एक बेटा है जिसका नाम तरुण पवाडिया (28) है। उन्होंने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने बताया, "उपनिरीक्षक यशपाल एनएच-24 और एनएच-9 पर राजमार्ग पर गश्त कर रहे थे। कल देर रात 2.30 बजे जब वह एनएच-9 पर गाजीपुर की ओर यू-टर्न लेने के लिए जा रहे थे तभी कल्याणपुरी में डीसीपी ऑफिस मोड़ के पास अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर मार दी।"

यशपाल को मैक्स वैशाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल शवगृह में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट