देश की खबरें | महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल के एक पदाधिकारी की पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मृत्यु हो गई। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

नांदेड़ (महाराष्ट्र), आठ नवंबर महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल के एक पदाधिकारी की पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मृत्यु हो गई। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडेय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पांडेय ने अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय ध्वज को थामे रखा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पांडेय तिरंगा थामे हुए थे। पांडेय यात्रा में रमेश और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के साथ चल रहे थे।

रमेश ने ट्वीट किया, "कुछ मिनटों के बाद, जैसा कि चलन है, उन्होंने झंडा एक सहयोगी को सौंप दिया और पीछे चले गए। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

रमेश ने कहा, "वह एक पक्के कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेकव संघ) से मुकाबला करते थे। यह सभी यात्रियों के लिए सबसे दुखद घड़ी है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यात्रियों, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी ने आज दोपहर नांदेड़ जिले के अटकली गांव में यात्रा पड़ाव स्थल पर कृष्ण कुमार पांडेय को अंतिम विदाई दी।"

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी पांडेय की मृत्यु पर शोक जताया और कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान योद्धा खो दिया है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार रात महाराष्ट्र पहुंची और मंगलवार को अपने 62वें दिन में प्रवेश कर गई।

सोमवार की रात तेलंगाना से यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने के कुछ घंटों बाद राहुल गांधी गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा यादगरी बाबा जोरावर सिंह जी फतेह सिंह जी गए।

पार्टी ने ट्वीट किया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव और समानता के लिए प्रार्थना की।

मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए। इन नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले के अलावा बालासाहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे और नसीम खान भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट