देश की खबरें | दहेज की मांग नहीं पूरी करने पर तेजाब पीने के लिए बाध्य किये जाने पर एक महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने एक महिला को उसके पति एवं ससुराल वालों ने कथित रूप से तेजाब पीने के लिए मजबूर किया जिससे उसकी मौत हा गयी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात फरवरी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने एक महिला को उसके पति एवं ससुराल वालों ने कथित रूप से तेजाब पीने के लिए मजबूर किया जिससे उसकी मौत हा गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को न्यू मंडी थानाक्षेत्र के राठेड़ी गांव में यह वारदात हुई और जान गंवाने वाली महिला की पहचान रेशमा के में रूप की गयी है।

महिला के मायके वालों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार रेशमा पर उसके ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे और इसके लिए वे उसे परेशान करते थे। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने रेशमा का का उत्पीड़न किया और उसे तेजाब पीने के लिए बाध्य किया।

पुलिस के अनुसार जब रेशमा का शव उसके ससुराल में मिला तब चेहरे पर जलने के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक रेशमा के पति परवेज, उसके जेठ जावेद, ससुर शम्शाद और सास चम्मी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है और सारे आरोपी फरार हैं।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने ले गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी