देश की खबरें | पुलिस हिरासत में मौत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने किया विरोध-प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने पुलिस हिरासत में 15 वर्षीय किशोर की मौत के विरोध में शनिवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया। किशोर की मौत के विरोध में भाजपा ने इलाके में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सूरी (पश्चिम बंगाल), 31 अक्टूबर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने पुलिस हिरासत में 15 वर्षीय किशोर की मौत के विरोध में शनिवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया। किशोर की मौत के विरोध में भाजपा ने इलाके में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।

खान ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पूरे पुलिस बल के खिलाफ नहीं है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि भाजपा सांसद ने चेतावनी दी कि ‘विपक्षी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के खिलाफ अत्याचार में शामिल होने और तृणमूल कांग्रेस की आड़ में बचने वालों’ को उनकी पार्टी और युवा मोर्चा छोड़ेगा नहीं’।

खान ने आरोप लगाया कि मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने मार दिया और छत से लटका दिया। अब सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस उन्हें बचा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रचार के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का टूटा मंच, देखें VIDEO.

उन्होंने कहा, ‘‘हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक दोषी पुलिसकर्मियों का पता नहीं चल जाता और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम दो, तीन, चार नवंबर को राज्य के हर थाने के सामने प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के माता-पिता को पुलिस ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया और मीडिया के सामने यह कहने के लिए मजबूर किया कि उनके बच्चे को मारा नहीं गया बल्कि उसने आत्महत्या की।

खान ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हम बच्चे के माता-पिता से उनके पड़ोसियों के सामने यह स्वीकार करने मांग करते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा रात में लड़के के शव का चुपके से अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

इस बीच, भाजपा समर्थकों ने शनिवार को मल्लारपुर कस्बे में रैली निकाली।

रैली को पुलिस ने थाने के पास रोका तो भाजपा समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई।

पुलिस का दावा है कि किशोर का शव बृहस्पतिवार रात मल्लारपुर थाने के शौचालय में लटका हुआ मिला था, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की, क्योंकि उसके माता-पिता भाजपा के समर्थक हैं।

हालांकि किशोर के पिता का कहना है कि वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थक हैं और उनके बेटे ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है।

किशोर का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच तारापीठ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाजपा और किशोर के कुछ पड़ोसियों का दावा है कि कुछ दिन पहले पुलिस उसे उठाकर ले गई थी।

पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार दोपहर उसे हिरासत में लिया गया था और उसे मल्लारपुर थाने के अलग सुरक्षित कक्ष में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, ''रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर वह शौचालय में गया और फांसी लगा ली।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड