देश की खबरें | लापरवाही से वाहन चलाने पर श्रमिक की पिटाई से मौत, तीन पकड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मोरी गेट इलाके में सड़क पर हुए झगड़े में नशे में धुत तीन लोगों ने एक मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मोरी गेट इलाके में सड़क पर हुए झगड़े में नशे में धुत तीन लोगों ने एक मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान बंटी के तौर पर की गयी है और इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनकी पहचान रितेश कुमार (27), विक्की (25) और अनिल (33) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना 30 जून की शाम हुई थी, जब बंटी और उसका सहकर्मी गोकर्ण उर्फ राजा पीवीसी वायर रोल की डिलीवरी के बाद नया बाजार से एक तीन पहिया वाहन में लौट रहे थे।

उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया, “रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर वे नित्यनंद मार्ग स्थित खोया मंडी के पास पहुंचे, तभी एक ई-रिक्शा जिसमें तीन युवक सवार थे, उनके वाहन के सामने आ गया। तेज और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर बहस शुरू हुई जो बाद में हिंसक हो गई।”

अधिकारी ने बताया कि ई-रिक्शा में बैठे एक युवक ने गोकर्ण को थप्पड़ मारा, जबकि अन्य दो ने बंटी को वाहन से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया, भीड़ जुटती देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोकर्ण ने एक राहगीर की मदद से बंटी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने एक जुलाई को कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज किया और ई-रिक्शा के रूट को ट्रैक करने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी लाहौरी गेट इलाके की मेवे की दुकानों में काम करते हैं और मृतक से उनका कोई पूर्व परिचय नहीं था।

राखी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज