जरुरी जानकारी | इन्फोसिस को दी गई समयसीमा ‘समाप्त’, आयकर पोर्टल पर दिक्कतें जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अलग-अलग कार्यों के लिए आयकर पोर्टल का उपयोग करने वाले कर विशेषज्ञों ने कहा कि पोर्टल पर अभी भी कई तरह की गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा है।

अलग-अलग कार्यों के लिए आयकर पोर्टल का उपयोग करने वाले कर विशेषज्ञों ने कहा कि पोर्टल पर अभी भी कई तरह की गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा है।

आयकर पोर्टल के शुरू किये जाने के तीन महीने बावजूद उपयोगकर्ताओं को दाखिल किए गए रिटर्न में गलती को ठीक करने, रिफंड की स्थिति का पता लगाने और रिफंड को फिर से जारी करने के अनुरोध को देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

केवल यही नहीं बल्कि उपयोगकर्ताओं को निर्धारण वर्ष 2013-14 से पहले दाखिल की गई आईटीआर को देखने में भी परेशानी आ रही हैं।

नए ई-फाइलिंग पोर्टलको सात जून, 2021 को शुरू किया गया था। पोर्टल के शुरू होने के दिन से ही करदाताओं और पेशेवरों ने इसके कामकाज में गड़बड़ियों और कठिनाइयों की रिपोर्ट की थी।

जानी-मानी कंपनी इन्फोसिस को 2019 में आयकर पोर्टल विकसित करने का ठेका दिया गया था।

वित्त मंत्रालय ने इससे पहले 23 अगस्त को आयकर पोर्टल पर जारी तकनीकी खामियों को लेकर इन्फ़ोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को तलब किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारेख के साथ बैठक में पोर्टल पर लगातार गड़बड़ियों पर 'गहरी निराशा' व्यक्त करते हुए सभी मुद्दों को हल करने के लिए उन्हें 15 सितंबर तक का समय दिया था, जो आज पूरा हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट