जरुरी जानकारी | बढ़ाई जा सकती है रिलायंस कैपिटल के लिए समाधान योजना जमा करने की समय सीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस कैपिटल को कर्ज दे रखे वित्तीय संस्थान ऋण में डूबी वित्तीय सेवा कंपनी के अधिग्रहण के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 10 अगस्त कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जून रिलायंस कैपिटल को कर्ज दे रखे वित्तीय संस्थान ऋण में डूबी वित्तीय सेवा कंपनी के अधिग्रहण के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 10 अगस्त कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह दूसरी बार होगा जब रिलायंस कैपिटल के लिए समाधान योजना जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जायेगी। इससे पहले ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने बोली की समय सीमा को 26 मई से बढ़ाकर 20 जून कर दिया था।

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीरामल एंटरप्राइजेज ने प्रशासक को पत्र लिख समय सीमा को बढ़ाकर 10 अगस्त करने को कहा है।

वहीं, एक और बोलीदाता इंडसइंड बैंक ने भी समाधान योजना पेश करने के लिए और समय मांगा है। माना जा रहा है कि बैंक ने रिलायंस कैपिटल के प्रशासक को बोली की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ाने के लिए कहा है।

समिति ने कहा कि बोली जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर दस अगस्त किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल केवल तीन ही बोलीदाता रिलायंस कैपिटल के समाधान योजना के लिए समिति के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।

रिलायंस कैपिटल को शुरू में अपनी कई संपत्तियों के लिए विभिन्न कंपनियों से 54 रुचि पत्र (ईओआई) मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस