देश की खबरें | आगरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत पोइया में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा (उप्र), 25 मई आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत पोइया में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामकेश (24) के रूप में हुई है। वह नागपुर में हलवाई की दुकान पर काम करता था और आठ दिन पहले ही नागपुर से गांव आया था।

आरोप है कि रामकेश के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे।

मृतक के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि इसी मामले के चलते रामकेश की हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबक, ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जंगल में रामकेश के शव को पेड़ से लटके देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\