देश की खबरें | राजस्थान के भीलवाड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बिजौलिया थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि कास्या गांव के अभिषेक बंजारा (20 साल) का एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला की शादी चित्तौड़गढ़ में एक व्यक्ति से हुई थी लेकिन वह कास्या गांव में ही अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले अभिषेक और उस महिला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया था। हाल ही में महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था और उस मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम अभिषेक का शव स्थानीय सरकारी स्कूल के परिसर में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों का आरोप है कि महिला के परिवार के सदस्यों ने अभिषेक का अपहरण कर हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और कोई चोट के निशान नहीं मिले।

उन्होंने बताया, “मृतक के परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के नतीजे के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट