देश की खबरें | पशुबाड़े में मिला सात साल के बच्चे का शव, पिता पर हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिया गांव में शनिवार सुबह एक पशुबाड़े में सात साल के बच्चे का शव मिला है और उसके गले पर दबाने के निशान पाए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर (उप्र), 19 दिसंबर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिया गांव में शनिवार सुबह एक पशुबाड़े में सात साल के बच्चे का शव मिला है और उसके गले पर दबाने के निशान पाए गए हैं।

बच्चे की मां और अन्य परिजनों ने बच्चे के पिता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया, "गलिया गांव में आज सुबह एक सात साल के बच्चे हिमांशु उर्फ रोहित का शव एक पशुबाड़े से बरामद किया गया है। उसके गले पर दबाने से होने वाले जख्म के निशान पाए गए हैं। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

उन्होंने बताया, "प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है और बच्चे की मां व मामा ने उसके पिता पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी सुरेश राजपूत से घटना बावत पूछताछ की जा रही है।"

बच्चे की मां के हवाले से एएसपी सिंह ने बताया, "पति (बच्चे के पिता) और पत्नी (बच्चे की मां) के बीच पिछले पांच-छह माह से विवाद चल रहा है, जिसके चलते महिला अपने मायके गलिया गांव में भाइयों के साथ रह रही है। शुक्रवार की शाम यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम था, जिसमें बच्चे के पिता को नहीं बुलाया गया था, लेकिन वह बिन बुलाए बच्चे को लेकर यहां आ गया था और बच्चे को छोड़कर चला गया था।"

उन्होंने कहा,"बच्चे के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बहनोई सुरेश (बच्चे का पिता) रात में मुंह बांध कर आया और गला दबाकर बच्चे की हत्या करने के बाद शव पशुबाड़े में फेंककर भाग गया।"

सिंह ने बताया, "मृत बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया गया है और घटना बावत पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी