देश की खबरें | दिल्ली के शकूर बस्ती में पटरी किनारे मिला शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पटरी के पास 64 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी पश्चिमी दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पटरी के पास 64 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया।

व्यक्ति की पहचान मुंडका निवासी बलदेव चौधरी के तौर पर हुई। वह रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

शव पर किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले।

चौधरी शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब शकूर बस्ती में रेलवे कॉलोनी में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे और साढ़े तीन बजे वहां से निकल गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से वह अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले थे लेकिन जब उनके परिवारवालों ने उनसे संपर्क का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। बाद में उनका शव मिला।

पुलिस ने बताया कि अंत्यपरीक्षण से मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू