देश की खबरें | घर से लापता दो नाबालिग युवतियों के शव नहर में म‍िले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जालौर जिले के संचौर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घर से लापता हुई दो नाबालिग युवतियों के शव बुधवार की सुबह नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में मिले हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 26 अप्रैल राजस्थान के जालौर जिले के संचौर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घर से लापता हुई दो नाबालिग युवतियों के शव बुधवार की सुबह नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में मिले हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से मंगलवार को इस संबंध में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण के अलावा पॉक्सो तथा एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया।

संचौर के क्षेत्र अधिकारी रूप सिंह ने बुधवार को बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों युवतियों के शवों का बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया गया है । उन्होंने बताया कि परिजनों ने 50-50 लाख रूपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया है।

उन्होंने बताया कि परिजन एवं स्थानीय लोग मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग को लेकर संचौर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने हत्या कर युवतियों के शव नहर में फेंके जाने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू