देश की खबरें | परिवार के चार सदस्यों के शव कमरे लटके पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव कमरे में लटके पाये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उदयपुर, 21 मार्च राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव कमरे में लटके पाये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाकोला गांव में किराने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव घर के कमरे में लटके पाये गये।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि मामेर चौकी के पास नाकोला गांव में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पिता और तीन बच्चों ने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में पत्नी की मौत के बाद मानसिक तनाव और पारिवारिक आर्थिक स्थिति के चलते संभवतया: इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पिता ने तीनो बच्चों की हत्या कर स्वयं फांसी के फंदे पर झुला इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगा।

कोटडा के कार्यवाहक सर्किल अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नाकोला गांव में मंगलवार की सुबह रायसा (45), उसका बेटा वाजपेई (15), बेटी तिपुरी (12) और किंजल (5) के शव घर के कमरे में लटके पाये गये। सिंह ने बताया कि संभवत: यह घटना सोमवार रात की है।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये शव गृह में रखवाया गया है। एफएसएल टीम भी जांच के लिये घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड