UP: हमीरपुर में चाची-भतीजे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में अलग-अलग स्थानों में एक महिला और उसके भतीजे का शव पाया गया।
हमीरपुर (उप्र), 27 मार्च: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में अलग-अलग स्थानों में एक महिला और उसके भतीजे का शव पाया गया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: ट्रक ने पंचर बना रहे 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत 2 घायल
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे बृजेन्द्र राजपूत की पत्नी सन्तोषी (35) का शव गांव के ही एक खाली पड़े मकान में पाया गया और उसके भतीजे सत्यवेद (25) का शव एक पशु बाड़े में पाया गया.
उन्होंने बताया कि महिला के गले में साड़ी से फंदा कसा हुआ था जबकि सत्यवेद के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे हैं.
एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक दल और खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Meerut Shocker: मेरठ में दुखद हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चे और 1 महिला की मौत; VIDEO
Deoria School Viral Video: देवरिया में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, क्लासरूम में छात्रा से अश्लील हरकत का वीडियो CCTV में कैद; लोग भड़के
PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की बड़ी सौगात, आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन
Uttar Pradesh: CM योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18000 रुपए, अनुदेशकों को 17000 रुपए मिलेगा मानदेय
\