देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाराबंकी (उप्र), 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आशुतोष मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए दोनों शवों को

कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया साधारणपुर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती शालिनी का गांव के ही स्वजातीय और विवाहित 22 वर्षीय युवक मंगल के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ जिसके चलते मंगल को जेल भी जाना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों प्रेमी युगल अपने घर से अचानक गायब हो गए जिसके चलते दोनों परिवारों में अफरा तफरी मच गई, दोनों की काफी खोजबीन की गई पर दोनों कहीं नहीं मिले।

उन्होंने बताया कि आज दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटके मिले।

थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने बताया कि घटना पर पहुंचकर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी