खेल की खबरें | डिविलियर्स, स्टेन और मौरिस दुबई में आरसीबी से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मौरिस आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।

दुबई, 22 अगस्त दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मौरिस आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।

कोविड-19 महामारी के कारण इस टी20 लीग के 13वें सत्र को यूएई के दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: दुबई में RCB की टीम से जुड़े एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस.

इन खिलाड़ियों के यहां पहुंचने के वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

डिविलियर्स ने कहा, ‘‘ मैं बहुत उत्साहित हूं, यहां आकर बहुत खुश हूं। यात्रा सामान्य से थोड़ी अलग थी लेकिन हमने इसे अपने दक्षिण अफ्रीकी दोस्तों के साथ पूरा किया। हम आरसीबी परिवार में वापस आकर बहुत खुश हैं। मैं अपनी कोविड-19 जांच की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | BCCI ने Rohit Sharma को खेल रत्न की बधाई दी, कहा- हमें आप पर गर्व है.

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के सभी भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार को यूएई पहुंच गये।

स्टेन ने कहा, ‘‘ गर्मी में खेलना दिलचस्प होने वाला है। हम सुबह तीन बजे यहां पहुंचे लेकिन उस समय भी यहां बाहर स्थिति भाप जैसी थी। आगे देखिए कि कुछ सप्ताह में कैसी स्थिति रहेगी।’’

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली खुद अलग से बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक यहां पहुंचे।

मौरिस ने यहां पहुंचने पर कहा, ‘‘ हम जिस खेल से प्यार करते हैं उसे हमने काफी समय से नहीं खेला है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हम उत्साहित और ईमानदारी से कहूं तो थोड़े घबराये हुए हैं।’’

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आरसीबी ने एक होटल का एक पूरा विंग आरक्षित किया है जिसमें लगभग 150 कमरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी