देश की खबरें | डीडीएमए ने दिल्ली में कोविड संबंधी उचित आचरण को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को एक बैठक में बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और कार्यालयों में कोविड संबंधी उपयुक्त आचरण को सख्ती से लागू किए जाने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को एक बैठक में बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और कार्यालयों में कोविड संबंधी उपयुक्त आचरण को सख्ती से लागू किए जाने पर जोर दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुयी बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्रियों सत्येंद्र जैन तथा के जी गहलोत और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

बैजल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 मामलों में हाल ही में तेजी से वृद्धि को देखते हुए, विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कोविड संबंधी उपयुक्त आचरण को सख्ती से लागू किए जाने पर जोर दिया गया, खासकर बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, कार्यालयों आदि में...।’’

केजरीवाल ने बैठक के बाद अगले आदेश तक दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अधिकारियों को कोरोना के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ ही जांच, संपर्कों का पता लगाने और इलाज की रणनीतियों को मजबूती से लागू की सलाह दी गयी।

उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने की सलाह दी ताकि इसके कवरेज को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिक क्षमता और संसाधन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले ही 7,400 से अधिक नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी