देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मंडलों में सामान्य रहा दिन का तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

लखनऊ, चार मई उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इसके अलावा अयोध्या, प्रयागराज तथा मेरठ मंडलों में यह सामान्य से कम रहा। राज्य के बाकी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों में झांसी और फतेहपुर राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में तेज हवा चली और बारिश के साथ ओले भी पड़े।

मथुरा से मिली सूचना के मुताबिक, महावन तहसील के एक दर्जन गांवों में बुधवार दोपहर बारिश के साथ ओले पड़ने की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ।

बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि महावन तहसील के राया ब्लॉक के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में बारिश और ओले पड़ने से मूंग तथा सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

मथुरा के उप जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील कर्मियों के दलों को भेजा गया है। फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को राहत दी जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\