देश की खबरें | ओलंपिक में एकमात्र भारतीय बैडमिंटन अंपायर होंगे दतान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय अंपायर फाइन सी दतान तोक्यो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अंपायरों के 26 सदस्यीय पैनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई अंतरराष्ट्रीय अंपायर फाइन सी दतान तोक्यो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अंपायरों के 26 सदस्यीय पैनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

तिरुवनंतपुरम के 50 साल के दतान कोविड-19 नियमों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार रात जापान के राजधानी के लिए रवाना होंगे।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू सहित चार भारतीय 24 जुलाई से शुरू हो रही बैडमिंटन स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

त्रिवेंद्रम के सरकारी आयुर्वेद कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर दतान ने कहा, ‘‘यह मेरा पहला ओलंपिक है और ऐसा मौका जीवन में एक बार मिलता है।’’

बैडमिंटन विश्व महासंघ के अंपायरों के एलीट पैनल के सदस्य दतान को इस साल कोविड-19 महामारी के कारण कुछ टूर्नामेंटों से हटना पड़ा लेकिन उन्होंने कहा कि यह समस्या नहीं है क्योंकि उन्हें बड़ी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अनुभव है।

दतान का अतीत में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और थॉमस एवं उबेर कप जैसी लगभग सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग कर चुके हैं।

एक अन्य भारतीय अधिकारी महाराष्ट्र के विनय जोशी ओलंपिक के लिए लाइन जजों के पैनल का हिस्सा होंगे। जोशी पहले ही तोक्यो पहुंच चुके हैं। वह ओलंपिक के लिए चुने गए 20 लाइन जजों के पैनल का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\