जरुरी जानकारी | वैश्विक रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, पीएमआई जैसे आंकड़े देंगे बाजार को दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुख, वृहत आर्थिक आंकड़ों की घोषणा और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह कहा है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर वैश्विक रुख, वृहत आर्थिक आंकड़ों की घोषणा और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह कहा है।

इसके अलावा, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव भी बाजार को दिशा देंगे।

स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘फेडरल ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की अगली बैठक सितंबर के मध्य में होनी है। लेकिन उससे पहले बाजार की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर होगी। विनिर्माण पीएमआई, गैर-कृषि रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़े इस सप्ताह जारी होने हैं। ये सभी उल्लेखनीय रूप से बाजार धारणा को प्रभावित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संस्थागत पूंजी प्रवाह भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

घरेलू बाजार में तेजी के पीछे प्राथमिक कारण अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती की बढ़ती उम्मीद और घरेलू निवेशकों की लिवाली है।

वाहन बिक्री आंकड़ों की घोषणा के बीच इन कंपनियों के शेयरों पर नजर होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध, संपत्ति प्रबंधन प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि शेयर केंद्रित कदम के साथ बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा। सप्ताह के दौरान जारी होने वाले वैश्विक वृहत आर्थिक आंकड़ों से घरेलू बाजार को संकेत मिलना जारी रहेगा।’’

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स में 1,279.56 अंक यानी 1.57 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी में 412.75 अंक यानी 1.66 प्रतिशत की तेजी रही।

पिछले नौ दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,941.09 अंक यानी 2.41 प्रतिशत चढ़ा। जबकि 12 सत्रों में निफ्टी में 1,096.9 अंक यानी 4.54 प्रतिशत की तेजी रही।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘व्यापक स्तर पर खरीद समर्थन से मानक सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पिछले सप्ताह जैक्सन होल बैठक में मिले संकेत के बाद अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों को अधिक आश्वस्त किया है। हालांकि, सतर्क रुख अपनाया जा सकता है और मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। इसका कारण, बाजार पिछले 12 कारोबारी सत्रों से चढ़ रहा है।’’

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 231.16 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 82,365.77 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी भी 1996 में अपनी शुरुआत के बाद से अच्छी बढ़त में है। यह 83.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,235.90 के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके साथ, इसमें लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेजी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\