जरुरी जानकारी | दार्जिलिंग का चाय उद्योग उत्पादकता और कम दाम मिलने से संकट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख चाय क्षेत्र दार्जिलिंग के चाय उत्पादक (प्लांटर्स) चाय की उत्पादकता घटने और निर्यात गंतव्यों से कम कीमत मिलने के दोहरे झटकों से परेशान हैं।

कोलकाता, 30 मई देश के प्रमुख चाय क्षेत्र दार्जिलिंग के चाय उत्पादक (प्लांटर्स) चाय की उत्पादकता घटने और निर्यात गंतव्यों से कम कीमत मिलने के दोहरे झटकों से परेशान हैं।

उद्योग निकायों ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी यूरोप और जापान जैसे पारंपरिक बाजारों में मंदी वाली आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें मिलने वाले कीमतों में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि 87 दार्जिलिंग चाय बागानों के उत्पादन का आकार, जो प्रतिवर्ष 80 लाख किलोग्राम से अधिक हुआ करता था, जलवायु परिवर्तन और कीटों के हमलों के कारण 65-70 लाख किलोग्राम रह गया है।

भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमन कनोरिया ने कहा, ‘‘"दार्जिलिंग चाय उद्योग ‘आईसीयू’ में है। उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है, जबकि प्रतिकूल जलवायु के कारण फसल उत्पादन में गिरावट आ रही है। निर्यात, भी निराशाजनक आर्थिक स्थिति के कारण घट रहा है। पश्चिमी यूरोप और जापान से मिलने वाली कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग में कई बागान बंद होने के कगार पर हैं, क्योंकि परिचालन जारी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघ इस ज्वलंत मुद्दे पर चाय बोर्ड को संवेदनशील बनाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, "दार्जिलिंग चाय उद्योग उन कारकों से प्रभावित हुआ है, जो उसके नियंत्रण में नहीं हैं। क्षेत्र के चाय बागान मालिकों को भुगतान की जाने वाली एकमुश्त सब्सिडी और प्रचार गतिविधियों के लिए वित्तपोषण जैसे सरकारी सहायता के बिना इस उद्योग को जीवित नहीं रखा जा सकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी