जरुरी जानकारी | डालमिया भारत का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 609 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट निर्माता डालमिया भारत लिमिटेड का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 609 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सीमेंट निर्माता डालमिया भारत लिमिटेड का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर 609 करोड़ रुपये हो गया।

डालमिया भारत ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 271 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 15.73 प्रतिशत बढ़कर 3,912 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में यह 3,380 करोड़ रुपये था।

डालमिया भारत का कुल खर्च वित्तवर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 17.23 प्रतिशत बढ़कर 3,605 करोड़ रुपये हो गया।

मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री की मात्रा भी 13.3 प्रतिशत बढ़कर 74 लाख टन हो गई।

मार्च, 2023 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए डालमिया भारत का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 27.69 प्रतिशत बढ़कर 1,079 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 845 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वित्त वर्ष 2022-23 में परिचालन से कंपनी का राजस्व 19.97 प्रतिशत बढ़कर 13,540 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 11,286 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\