देश की खबरें | अनिश्चितकालीन अनशन के कारण डल्लेवाल का वजन 20 किलोग्राम कम हुआ: किसानों का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब-हरियाणा सीमा बिंदु पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया है कि अनिश्चितकालीन अनशन के चलते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन लगभग 20 किलोग्राम कम हो गया है।

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब-हरियाणा सीमा बिंदु पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया है कि अनिश्चितकालीन अनशन के चलते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन लगभग 20 किलोग्राम कम हो गया है।

डल्लेवाल के अनशन को बृहस्पतिवार को 52 दिन हो गए।

किसानों के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक का वजन 86.9 किलोग्राम से घटकर अब 66.4 किलोग्राम रह गया है।

डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा बिंदु पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बृहस्पतिवार को खनौरी सीमा बिंदु पर मीडिया से कहा कि डल्लेवाल का वजन डिजिटल भार मशीन के माध्यम से मापा गया।

कोहाड़ ने कहा कि उनके शरीर के कुल वजन में 23.59 फीसदी की कमी आई है।

पटियाला के राजिंद्रा मेडिकल कॉलेज के डॉ. हरिंदर सिंह ने कहा कि डल्लेवाल के शरीर में कीटोन का स्तर अधिक है।

कीटोन का उच्च स्तर इंगित करता है कि शरीर ग्लूकोज के बजाय ऊर्जा के लिए संग्रहीत वसा का उपयोग कर रहा है।

डल्लेवाल की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उनका रक्तचाप 120/70 और नाड़ी की दर 80 है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल का स्वास्थ्य हर दिन ‘‘बिगड़ रहा है’’ और उनके शरीर में पानी की कमी हो गई है।

इस बीच, 111 किसानों के समूह का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। समूह ने डल्लेवाल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए खनौरी सीमा बिंदु पर हरियाणा की तरफ अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर