उत्तर प्रदेश के बलिया में दलित युवक की चाकू मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर आरोपियों ने चिलकहर गांव निवासी संदीप राम उर्फ लड्डू (34) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी और उसके चचेरे भाई विकास पर भी जानलेवा हमला किया.

Photo Credits : Pixabay

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर आरोपियों ने चिलकहर गांव निवासी संदीप राम उर्फ लड्डू (34) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी और उसके चचेरे भाई विकास पर भी जानलेवा हमला किया. उन्होंने बताया कि इस घटना में विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी भेज दिया गया है . घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने बलिया - लखनऊ राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

रसड़ा के उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने ग्राम समाज की भूमि का कृषि पट्टा देने, मृतक की पत्नी की रसड़ा नगर पालिका परिषद में संविदाकर्मी के रूप में नियुक्ति तथा आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (उपद्रव का आरोप), 148 (घातक शस्त्रों के साथ उपद्रव), 149 (पांच या पांच से अधिक लोगों के समूह द्वारा विधि विरुद्ध कृत्य), 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) व अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार की सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार मृतक के पिता स्वर्गीय वीर बहादुर, चिलकहर गांव के प्रधान रहे हैं। घटना में घायल विकास के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बेटे तथा भतीजे को बुलाया गया और इसके बाद विरोधियों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\