देश की खबरें | उप्र के फिरोजाबाद में नियोक्ता की पिटाई के बाद दलित युवक ने खुद को आग लगायी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 20 वर्षीय एक दलित युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

फिरोजाबाद, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 20 वर्षीय एक दलित युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक के रूप में काम करने वाले कमलकांत को दक्षिणी मोहनलालगंज इलाके में कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा था।

पुलिस ने बताया कि छह जुलाई को कमलकांत ने अपने नियोक्ता प्रमोद उर्फ ​​पप्पू से कुछ कर्ज चुकाने के लिए 60,000 रुपये अग्रिम के तौर पर मांगे थे।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमलकांत को बंधक बना लिया तथा उसकी पिटाई कर दी।

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जब वह अपने घर लौटा तो उसने आत्मदाह कर लिया। कमलकांत का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

सिंह ने बताया कि लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बृहस्पतिवार को प्रमोद और उसके साथियों भूरा, भोलू, अर्जुन और अनुज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि अनुज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

जफर रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान