देश की खबरें | अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या, संदिग्ध अवस्था में शव सड़क पर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सीमावर्ती बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दलित युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिला।

बाड़मेर, 20 सितम्बर राजस्थान में सीमावर्ती बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दलित युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव पर चोट के कई निशान भी मिले। उसके अनुसार इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और समाज के लोग एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए शव लेने से मना कर दिया।

कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि सोमवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा 32-वर्षीय तगाराम मेघवाल का अपहरण कर लिया था तथा मंगलवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला। उनके अनुसार तगाराम के हाथ-पैर बांधे हुए थे और उसके शव पर चोट के कई निशान थे।

उन्होंने बताया कि तगाराम का अपहरण उस समय किया गया, जब वह बैंक से लौट रहा था। उनके मुताबिक वगताराम पटेल और कुछ लोगों पर तगाराम के अपहरण का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि तगाराम कल्याणपुर में ट्रक चलाता था एवं चारा आपूर्ति करता था। उसके अनुसार उसके घर में बुजुर्ग माता-पिता और भाई, पत्नी एवं तीन बच्चे हैं।

पुलिस का कहना है कि युवक के भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है, ऐसे में घर में कमाने वाला वह इकलौता व्यक्ति था

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा रहे थे। आस-पास के थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है। इस बीच डाग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी