देश की खबरें | घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

महोबा (उप्र), 24 फरवरी महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कालू सिंह ने बुधवार को बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक गांव के अनुसूचित वर्ग के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों रोहित यादव और कल्लू राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपियों ने मंगलवार को घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया और मारपीट की।

उन्होंने बताया कि रोहित पर बलात्कार करने और कल्लू पर पीड़िता से मारपीट करने का आरोप है। घटना पिछले रविवार की है।

सीओ ने बताया कि इससे पहले पीड़ित पक्ष ने 18 फरवरी को भी एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें इन्हीं दोनों आरोपियों पर मारपीट और लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था।

पनवाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, महिला संगठन गुलाबी महिला उत्थान समिति (गुलाबी गैंग) की मुखिया सुमन सिंह चौहान ने कहा, "मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यदि छेड़छाड़ के दर्ज मामले में गिरफ्तारी हो गयी होती तो आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी