देश की खबरें | दलित युवती ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में एक दलित युवती ने दो युवकों के खिलाफ उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 28 जुलाई जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में एक दलित युवती ने दो युवकों के खिलाफ उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि 30 वर्षीय दलित युवती ने दो युवकों विवेक शर्मा और लोकेश शर्मा के खिलाफ एक होटल में उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों युवकों ने 23 जुलाई को युवती को रील बनाकर पैसा कमाने के बहाने सिंधी कैंप बुलाया और चांदपोल बाजार की एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म) और एससी/एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे से परिचित हैं और आरोपियों ने युवती को रील बनाने के काम से बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच करवा ली गई है और अब उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू