विदेश की खबरें | बड़ी कंपनियों में जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे दलित कलाकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जानेमाने दलित कलाकार जागरूकता बढ़ाने और यह मांग करने के लिए एक वैश्विक डिजिटल संगीत कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं कि गूगल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने कर्मचारियों का जाति आधारित उत्पीड़न से सक्रिय तौर पर संरक्षण करें। साथ ही यह भी मांग की जाएगी कि ये कंपनियां कर्मचारियों की उन सभी देशों में संरक्षित श्रेणी बनाकर सक्रिय रूप से संरक्षण करें जहां वे व्यवसाय करती हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, नौ अगस्त जानेमाने दलित कलाकार जागरूकता बढ़ाने और यह मांग करने के लिए एक वैश्विक डिजिटल संगीत कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं कि गूगल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने कर्मचारियों का जाति आधारित उत्पीड़न से सक्रिय तौर पर संरक्षण करें। साथ ही यह भी मांग की जाएगी कि ये कंपनियां कर्मचारियों की उन सभी देशों में संरक्षित श्रेणी बनाकर सक्रिय रूप से संरक्षण करें जहां वे व्यवसाय करती हैं।

‘रेडिकल रिदम’ का आयोजन इक्वेलिटी लैब्स द्वारा अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन (एडब्ल्यूयू), नीलम सोशल और आंबेडकर एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलित कलाकारों और वक्ताओं की यह दिखाने के लिए मेजबानी कर रहे हैं कि गूगल की अपने कार्यस्थलों और उत्पादों में जातिगत मुद्दे का समाधान करने की अनिच्छा वैश्विक कर्मचारियों और मानवाधिकारों का मुद्दा है।’’

एक भारतीय जाति-विरोधी विद्वान और रैप कलाकार सुमीत समोस ने कहा, ‘‘वैश्विक संदर्भ में जाति पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस घटना का बहुत महत्व है, जिसे प्रमुख हिंदू समूहों और नौकरशाही द्वारा बार-बार बाधित किया गया है।’’

10 अगस्त को होने वाले संगीत कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

जून में गूगल के प्रवक्ता शैनन न्यूबेरी ने कहा था, "जातिगत भेदभाव का हमारे कार्यस्थल में कोई स्थान नहीं है। हमारे पास अपने कार्यस्थल में प्रतिशोध और भेदभाव के खिलाफ एक बहुत ही स्पष्ट, सार्वजनिक रूप से साझा नीति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू