देश की खबरें | ओडिशा में प्रतिदिन के नये कोविड-19 मामले इस साल में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 251 नये मामले दर्ज किये गये। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी करके बताया कि यह एक दिन में मिलने वाले नये संक्रमितों का इस साल का सबसे कम आंकड़ा है।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 251 नये मामले दर्ज किये गये। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी करके बताया कि यह एक दिन में मिलने वाले नये संक्रमितों का इस साल का सबसे कम आंकड़ा है।

विभाग ने यह भी बताया कि नये मरीजों की यह संख्या पिछले साल 31 दिसंबर के बाद से सबसे कम है, जब 228 नये मामले दर्ज किए गए थे। नये संक्रमितों में 83 बच्चे भी शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक इसी के साथ ओडिशा में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12,84,867 हो गई है, जबकि अब तक कुल 12,72, 922 लोग कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। आठ और कोविड मरीजों की मौत से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9064 हो गई है।

राज्य में प्रतिदिन की पॉजिटिविटी दर 0.46 फीसदी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 293 नये मामले दर्ज किये थे, जबकि मृतकों की संख्या चार थी।

राज्य में इलाज करा रहे लोगों की संख्या 2828 है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से उबरने वालों की संख्या 494 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी