देश की खबरें | देश में कोविड-19 के दैनिक मामले एक लाख से नीचे बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में 71 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 80,834 नए मामले सामने आए हैं जबकि रोजाना की संक्रमण दर घटकर 4.25 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

नयी दिल्ली, 13 जून देश में 71 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 80,834 नए मामले सामने आए हैं जबकि रोजाना की संक्रमण दर घटकर 4.25 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

इन नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,94,39,989 हो गयी है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 3,303 मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,70,384 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमितों की सख्या में कुल 54,531 की गिरावट दर्ज की गयी है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,26,159 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.49 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 95.26 प्रतिशत है। लगातार 31वें दिन रोजाना ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 2,80,43,446 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।

शनिवार को 19,20,477 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए की गई कुल जांच का आंकड़ा 37,62,32,162 हो गया जबकि दैनिक संक्रमण दर घटकर 4.25 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण दर लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है। साथ ही साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच प्रतिशत से नीचे आ गयी है और यह 4.74 प्रतिशत दर्ज की गयी।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 25,31,95,048 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार पहुंच गए थे।

मौत के 3,303 नए मामलों में 1,966 महाराष्ट्र से, 374 तमिलनाडु से, 171 केरल से और 144 कर्नाटक से हैं। देश में संक्रमण से अब तक 3,70,384 मरीजों की मौत हुई है। इसमें महाराष्ट्र में 1,08,333, कर्नाटक में 32,788, तमिलनाडु में 29,280, दिल्ली में 24,800, उत्तर प्रदेश में 21,735, पश्चिम बंगाल में 16,812, पंजाब में 15,503 और छत्तीसगढ़ से 13,311 मामले हैं।

मंत्रालय ने जोर दिया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों में गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’ मंत्रालय के मुताबिक राज्यव्यापी आंकड़ों की भी पुष्टि और उनका मिलान किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\