देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के दैनिक मामले गिरकर 2,000 से कम हुए, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,12,462 हो गई तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,47,871 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 जनवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,12,462 हो गई तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,47,871 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में सोमवार को दैनिक मामलों की संख्या में रविवार की तुलना में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को राज्य में 2,946 लोग संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के बुलेटिन में बताया गया है कि मुंबई शहर में संक्रमण के 1,118 नए मामले सामने आए हैं, जो इससे पहले के दिन की तुलना में 38 प्रतिशत कम हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को आमतौर पर दैनिक मामलों की संख्या कम रहती है, क्योंकि सप्ताहांत पर अपेक्षाकृत कम नमूनों की जांच की जाती है।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के बीए.4 उपस्वरूप के तीन मामले और बीए.5 उपस्वरूप का एक मामला सामने आया है तथा ये सभी मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। बीए.4 और बीए.5 कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप है। देश में ओमीक्रोन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में बीए.4 उपस्वरूप और एक मरीज में बीए.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है।

उसने बताया कि इन चार मरीजों में दो लड़कियां और दो पुरुष हैं। लड़कियों की आयु 11 साल है और पुरुषों की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है।

विभाग ने कहा, ‘‘सभी मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और बीमारी से उबर गए हैं।’’

महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 17,480 है, जिनमें से मुंबई में सर्वाधिक 11,331 मरीज हैं और ठाणे जिले में 3,233 मरीज है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 774 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 77,47,111 हो गई है। राज्य में मरीजों के संक्रमण से उबरने की दर 97.91 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत रायगढ़ जिले में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\