देश की खबरें | महाराष्ट्र में अप्रैल 2020 के बाद पहली बार कोविड-19 के दैनिक मामले 100 से कम आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अप्रैल 2020 में कोविड महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार शनिवार को संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 100 से कम रही।

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र में अप्रैल 2020 में कोविड महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार शनिवार को संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 100 से कम रही।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 97 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 78,72,300 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस अवधि में एक और मौत से होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,766 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले तीन अप्रैल 2020 को संक्रमण के 67 नए मामले आए थे और उसके बाद से दैनिक मामलों की संख्या तीन अंको या इससे अधिक ही रहती थी।

महाराष्ट्र में अबतक 77,23,005 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिनमें से 251 गत 24 घंटे के दौरान ठीक हुए हैं। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,525 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.10 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.82 प्रतिशत है।

विभाग ने बताया कि मुबंई महानगर क्षेत्र में संक्रमण के कुल 37 नए मामले आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट