देश की खबरें | दिल्ली में दैनिक मामलों में गिरावट, अस्पतालों में खाली बेड की संख्या बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट के बीच, अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है, जिससे कोरोना वायरस रोगियों और उनके परिवारों को कुछ राहत मिली है।

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट के बीच, अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है, जिससे कोरोना वायरस रोगियों और उनके परिवारों को कुछ राहत मिली है।

दिल्ली कोरोना ऐप के मुताबिक, बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 27,726 बेड में से 13,791 बेड उपलब्ध है।

लगभग कुछ हफ्ते पहले, महामारी की दूसरी लहर के सबसे बुरे दौर के बीच में जब मामलों में तेजी से वृद्धि हुई थी, ऑक्सीजन की आपूर्ति वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड की भारी कमी थी। 20 अप्रैल को 28,000 से अधिक मामले आए थे। हर दिन बड़ी संख्या में मौतें हो रही थीं।

कोरोना ऐप के अनुसार, बुधवार को सुबह करीब 11 बजे तक कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति वाले 11,429 बेड खाली थे और 1,246 आईसीयू बेड उपलब्ध थे।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में, खाली आईसीयू बिस्तरों की संख्या इस प्रकार है– जीटीबी अस्पताल (900 में से 411 बिस्तर), एलएनजेपी अस्पताल (750 में से 266), राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (325 में से 133)।

ऐप के अनुसार, केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों में, खाली आईसीयू बेड के आंकड़े– सफदरजंग अस्पताल (80 में से 10) और एम्स (72 में से 6)।

पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ है, दैनिक मामलों में गिरावट आई है, हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं।

वैसे, डॉक्टरों का कहना है कि मामलों की गंभीरता अभी भी वैसी ही है जैसी कुछ सप्ताह पहले थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड