जरुरी जानकारी | डाबर इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 494.35 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 8.27 प्रतिशत बढ़कर 494.35 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 8.27 प्रतिशत बढ़कर 494.35 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऊंची मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दर के कारण मांग को लेकर बने चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद उसका मुनाफा बढ़ा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 456.61 करोड़ रुपये रहा था।

डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आमदनी बढ़कर 3,349.11 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,130.47 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 2,835.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,646.69 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि उसका भारत में एफएमसीजी कारोबार 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड