विदेश की खबरें | चेक गणराज्य ने नाटो की सदस्यता के लिए फिनलैंड, स्वीडन का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री पेत्र फियाला ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के स्कैंडिनेवियाई देशों के फैसलों का स्वागत करते हैं। फियाला ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करती हैं।

प्रधानमंत्री पेत्र फियाला ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के स्कैंडिनेवियाई देशों के फैसलों का स्वागत करते हैं। फियाला ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करती हैं।

चेक गणराज्य की संसद के दोनों सदनों में भी इसकी मंजूरी दी जाएगी, जिसके लिए जल्द सत्र का आयोजन होगा। फियाला ने कहा कि उन्हें किसी भी अवरोध की आशंका नहीं है, क्योंकि दोनों सदनों में सत्तारूढ़ दल के पास बहुमत है।

वॉरसॉ : पोलैंड अपने पड़ोस के यूक्रेन में युद्ध के कारण इस महीने नयी सैन्य सेवा की शुरुआत करेगा। पोलैंड की सेना ने बुधवार को कहा कि स्वयंसेवक वेतन के साथ एक साल तक सेवा करने में सक्षम होंगे, जिसे दीर्घकालिक या पेशेवर सेवा में बदला जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रवेश करने वालों को एक सैन्य इकाई के साथ 28 दिवसीय प्रशिक्षण और फिर 11 महीने की सेवा में रहना होगा। इन स्वयंसेवकों को उनकी इकाई के साथ या बाहर समायोजित किया जाएगा।

पोलैंड 1999 से नाटो का सदस्य है। देश में 1,11,500 पेशेवर सैनिक और 32,000 स्वयंसेवी क्षेत्रीय सैनिक हैं।

बर्लिन : जर्मनी ने कहा है कि उसे विश्वास है कि स्वीडन और फिनलैंड नाटो के सदस्य तुर्की की मौजूदा आपत्तियों के बावजूद गठबंधन में शामिल हो सकेंगे।

जर्मनी की सरकार की प्रवक्ता क्रिस्टियन हॉफमैन ने बर्लिन में संवाददाताओं से कहा कि जर्मनी तुर्की द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए ‘‘सक्रिय रूप से काम कर रहा है।’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में आगे कुछ नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज