देश की खबरें | चक्रवात निवार: 1,200 बचावकर्मी तैनात, 800 को तैयार रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में ‘‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान‘‘ ‘निवार’ के मद्देनजर आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में ‘‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान‘‘ ‘निवार’ के मद्देनजर आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है।

इस चक्रवात के बुधवार शाम आने की संभावना है।

यह भी पढ़े | चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के कारण चेन्नई एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट्स हो सकती हैं प्रभावित: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा कि वे ‘‘अत्यधिक तीव्रता वाले एवं सबसे भीषण’’ चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हैं। यह तूफान पश्चिम बंगाल से दक्षिणी तटरेखा की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम इस पर करीब से नजर रख रहे हैं और प्रभावित राज्यों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।’

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

प्रधान ने कहा, ‘‘स्थिति तेजी से बदल रही है और यह 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।’’

उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण पैदा होने वाले हर हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 50 दलों को निर्धारित किया गया है।

एक एडीआरएफ दल में आमतौर पर करीब 40 बचावकर्मी होते हैं।

प्रधान ने बताया कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में कुल 22 दलों को पहले ही तैनात किया जा चुका है और आठ दलों को तैयार रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन 30 दलों में से 12 को तमिलनाडु, सात को आंध्र प्रदेश और तीन को पुडुचेरी में तैनात किया गया है।’’

प्रधान ने बताया कि 20 अतिरिक्त दल तैयार रहेंगे, जिन्हें कटक (ओडिशा), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) और त्रिशूर (केरल) जैसे स्थानों से विमान के जरिए पहुंचाया जाएगा।

एनडीआरएफ प्रमुख ने बताया कि टीमों के पास सभी प्रकार के संचार यंत्र और खंभे एवं पेड़ काटने के उपकरण हैं और कर्मियों को कोविड-19 हालात के मद्देनजर व्यक्तिगत सुरक्षा किटें मुहैया कराई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू