देश की खबरें | साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, जामताड़ा से तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति से 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड के जामताड़ा से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति से 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड के जामताड़ा से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संदेह से बचने और स्थानीय लोगों की तरह दिखने के लिए पुलिस की एक टीम ने पारंपरिक आदिवासी पोशाक पहनकर आरोपियों की टोह ली और कई घंटे तक दूर से संदिग्धों पर नजर रखी।

अधिकारी ने यह भी दावा किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से जामताड़ा से साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुजफ्फर जिलानी (27), आफताब अंसारी (27) और मोहम्मद इकबाल रजा (24) के रूप में हुई है, जो जामताड़ा के करमाटार के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने एक बयान में कहा, "जामताड़ा पिछले कुछ वर्षों में भारत में संगठित साइबर धोखाधड़ी के केंद्र के रूप में कुख्यात हो गया है। हमने धोखाधड़ी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और एक डेबिट कार्ड बरामद किया है।"

दिल्ली के पालम निवासी के सी बर्थवाल (49) की शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया। बर्थवाल ने आरोप लगाया कि पांच अप्रैल को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई में एक सरकारी बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा का अधिकारी बताते हुए झूठा दावा किया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 588.82 रुपये भुगतान हो गए हैं।

डीसीपी ने कहा, "इसके बाद फोन करने वाले ने पीड़ित पर दबाव डाला कि वह उसके फोन पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपना क्रेडिट कार्ड सक्रिय या ब्लॉक कर दे। यह लिंक एक धोखाधड़ी वाली साइट पर ले गया, जो आधिकारिक बैंक पोर्टल जैसा था। इससे अनजान बर्थवाल ने लिंक खोला और अपने कार्ड का विवरण साझा किया।"

एक दिन बाद बर्थवाल को एक और कॉल आया जिसमें और भी ज़्यादा निजी जानकारी ली गई। अगले कुछ दिनों में, उनके क्रेडिट कार्ड और लिंक्ड बैंक खाते से कथित तौर पर 10.80 लाख रुपये के अनधिकृत लेनदेन किए गए।

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मामले में जांच शुरू हुई। टीम ने तकनीकी निगरानी की और आरोपियों की पहचान जामताड़ा क्षेत्र में की। डीसीपी ने बताया, "दो दिन की निगरानी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया और उनसे पूछताछ की गई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट